सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्कआईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज शाम को इंदौर आएंगे। सीएम यादव इंदौर में देवी अहिल्या बाई होल्कर के 300 वे जयंती समारोह में शामिल होने के बाद तिरुपति के लिए रवाना होंगे। सीएम यादव 5.20 बजे भोपाल एयरपोर्ट से इंदौर के लिए उड़ान भरेंगे और शाम 5.50 बजे इंदौर एयरपोर्ट पहुचेंगे।

एयरपोर्ट से सीएम सीधे कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना होंगे। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद सीएम रात 8.30 बजे इंदौर एयरपोर्ट से तिरुपति के लिए उड़ान भरेंगे। रात 10.30 बजे तिरुपति एयरपोर्ट पर उतरेंगे। बताया जा रहा है कि सीएम तीरुमला में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के बाद रात तीरुमाला में ही रुकेंगे।

मल्हारी मार्तण्ड मंदिर में पहुंची मंत्री, आहुति देकर मां अहिल्या को किया प्रणाम

मल्हारी मार्तण्ड मंदिर में मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी और विधायक उषा ठाकुर ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर यज्ञ कुंड में आहुति अर्पित कर मां अहिल्या को प्रणाम किया।

मां अहिल्याबाई होलकर के जन्मोत्सव पर न्यास के साधकों द्वारा राजबाड़ा पर माता अहिल्याबाई की प्रतिमा की तीन परिक्रमा और माल्यार्पण किया साथ ही मल्हारी मार्तण्ड मंदिर में शिवजी का जलाभिषेक किया। न्यास के साधक प्रकृति को अनुकूल बनाए रखने के लिए सघन पौधारोपण भी करेंगे।