सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) की अगस्त 2026 की नियमित जांच में 220 दवा नमूने निर्धारित गुणवत्ता मानकों पर खरे नहीं उतरे। इसके अलावा राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली से एक दवा का नमूना नकली पाया गया है। नियामक संस्था की मासिक औषधि गुणवत्ता और नकली दवा चेतावनी में यह जानकारी सामने आई है।
रिपोर्ट के अनुसार, 220 मानकहीन नमूनों में से 29 नमूनों की जांच केंद्रीय औषधि प्रयोगशालाओं ने की, जबकि 191 नमूने राज्य औषधि परीक्षण प्रयोगशालाओं द्वारा चिन्हित किए गए। इन नमूनों में पैरासिटामोल, मधुमेह की दवाओं में इस्तेमाल होने वाले मेटफॉर्मिन संयोजन, कुछ एंटीबायोटिक, विटामिन और खांसी की दवाएं शामिल थीं। दिल्ली में मिला नकली दवा नमूना कथित तौर पर ऐसे अनधिकृत निर्माताओं से जुड़ा है, जिन्होंने किसी दूसरी कंपनी के स्वामित्व वाले ब्रांड नाम का इस्तेमाल किया। सीडीएससीओ के अनुसार मामले की जांच जारी है और औषधि एवं प्रसाधन अधिनियम तथा संबंधित नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी।
सीडीएससीओ ने स्पष्ट किया है कि किसी दवा के मानकहीन पाए जाने का निष्कर्ष जांच किए गए विशेष नमूने और उसके संबंधित बैच पर लागू होता है। नियामक संस्था नियमित रूप से बिक्री और वितरण केंद्रों से दवाओं के नमूने लेकर उनकी गुणवत्ता की जांच करती है और मानकहीन या नकली दवाओं की जानकारी सार्वजनिक करती है।
Hashtags: #Health #Bhopal #Desksource #अगस #220 #नकल #DeskSource #एनएन #टवर #आईट