सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: बिट्टन मार्केट भोपाल स्थित राम रसोई में गुरुवार को समिति के सचिव मंजी वर्मा के पिताजी की द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें समिति के पदाधिकारियों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर समिति के वरिष्ठ पदाधिकारी हरिओम खटीक, विनय पांडे, अजय उपाध्याय, मंजीत वर्मा, बाबूलाल जयसवाल, गिरिराज खटीक, सुनील खटीक, कल्याण धाकड़, संजय धाकड़, कुणाल राम सोनेने शामिल हुए।
इस मौके पर रसोई में पूरी, सब्जी और हलवा का भोजन ज़रुरतमंद लोगों को कराया गया। बता दें कि राम रसोई को निरंतर सेवा देते हुए 486 दिन पूर्ण हो गए हैं। समिति प्रतिदिन 10 रुपए में लोगों को भरपेट भोजन उपलब्ध करा रही है। जिसमें 600-900 लोग प्रतिदिन भोजन करते हैं। समिति आमजन के साथ पशु पक्षियों को जानवरों के लिए भी चारे और दाने की व्यवस्था करती है।