सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: भोपाल लोकसभा सीट के लिए आज, शुक्रवार से नॉमिनेशन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 19 अप्रैल तक नामांकन भरे जा सकेंगे। कलेक्टोरेट में कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह नामांकन लेंगे। इसके चलते कलेक्टोरेट के 100 मीटर के दायरे में बेरिकेडिंग की गई है। नामांकन दाखिल करने के लिए कैंडिडेट को 3 गाड़ी और 4 अन्य लोगों को अंदर ले जाने की परमिशन रहेगी।
सुबह 11 बजे से नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हुई, जो दोपहर 3 बजे तक चलेगी। 12 से 19 अप्रैल तक नामांकन के लिए यूं तो 8 दिन है, लेकिन 3 दिन छुट्टी होने से नामांकन नहीं लिए जा सकेंगे। इस तरह कैंडिडेट्स को नामांकन दाखिल करने के लिए 5 दिन ही मिलेंगे।
पहले दिन अब तक कुल 9 नामांकन फार्म लिए जा चुके हैं। इनमें बीजेपी, बीएसपी पार्टी के नाम से भी फार्म लिए गए हैं। एक भी नामांकन दाखिल नहीं हुआ है। सुरक्षा के लिहाज से कलेक्टर ऑफिस के आसपास कुल 40 पुलिस अधिकारी, जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। कलेक्टोरेट में नामांकन प्रक्रिया की हर गतिविधि पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
बीजेपी कैंडिडेट शर्मा 18 अप्रैल को दाखिल करेंगे
भाजपा उम्मीदवार आलोक शर्मा 18 अप्रैल को अपना नामांकन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में दाखिल करेंगे। इससे पहले सुबह 10.30 बजे सोमवारा स्थित भवानी मंदिर से शर्मा की नामांकन रैली शुरू होगी। रेली में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी शामिल होंगे। कांग्रेस कैंडिडेट अरुण श्रीवास्तव 18 या 19 अप्रैल को नामांकन दाखिल कर सकते हैं।
4 नॉमिनेशन भर सकेंगे कैंडिडेट
एक कैंडिडेट अधिकतम 4 नॉमिनेशन फॉर्म भरे सकेंगे।
नॉमिनेशन के साथ निर्धारित प्रपत्र में एक शपथ पत्र भी देना होगा।
शपथ पत्र में उम्मीदवार को अपने आपराधिक प्रकरणों की जानकारी भी देनी होगी। ताकि, मतदाता ऐसे उम्मीदवारों की पृष्ठभूमि के बारे में भी जान सकें।
राजनीतिक दलों को समाचार पत्र एवं टीवी चैनल में आपराधिक प्रकरण वाले उम्मीदवार के चयन का आधार बताते हुए 3 अलग-अलग तारीखों में उद्घोषणा भी प्रकाशित करानी होगी।