आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और इंदौर-1 से प्रत्याशी कैलाश विजयवर्गीय का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे दुष्कर्म के मामले में जेल में बंद आसाराम के समर्थकों की संस्था के एक कार्यक्रम में गाना गाते नजर आ रहे हैं।
वीडियो में विजयवर्गीय ये बंधन तो प्यार का बंधन है… गाना गा रहे हैं। मंच पर बैकग्राउंड में आसाराम की बड़ी तस्वीर लगी है।
विजयवर्गीय का ये वीडियो इंदौर विधानसभा क्रमांक -1 क्षेत्र में नृसिंह वाटिका का बताया जा रहा है। रविवार रात को यहां श्री योग सेवा समिति ने भजन संध्या का आयोजन किया था। कार्यक्रम में कैलाश विजयवर्गीय भी पहुंचे थे।
ये हैं विजयवर्गीय के कुछ चर्चित बयान –
27 सितंबर – मेरी चुनाव लड़ने की एक पर्सेंट इच्छा नहीं थी। हेलिकॉप्टर से जाकर सभा करते। कौन हाथ जोड़ने जाता।
4 अक्टूबर – एमपी में ऐसा कोई अफसर पैदा नहीं हुआ, जो मेरा काम न करे।
4 अक्टूबर – मैं खाली विधायक बनने नहीं आया हूं। मुझे और भी कुछ बड़ी जवाबदारी मिलेगी।
6 अक्टूबर – मैं भोपाल से इशारा करूंगा और यहां काम हो जाएगा।
6 अक्टूबर – जिस पोलिंग बूथ में एक भी वोट कांग्रेस को नहीं मिलेगा, उस बूथ के अध्यक्ष को 51 हजार रुपए दूंगा।
कौन है आसाराम, किन मामलों में मिली थी सजा ?
आसाराम कथावाचक है, जो दुष्कर्म के मामले में जोधपुर की सेंट्रल जेल में बंद है। आसाराम को दुष्कर्म के दो मामलों में दो अलग-अलग कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है।
पहला मामला
25 अप्रैल 2018 को राजस्थान की जोधपुर की कोर्ट ने आसाराम को उम्रकैद की सजा सुनाई थी।
आसाराम ने 15-16 अगस्त 2013 के बीच जोधपुर के आश्रम में नाबालिग बच्ची से रेप किया था।
31 अगस्त 2013 को जोधपुर पुलिस ने आसाराम को इंदौर से गिरफ्तार किया था।
दूसरा मामला
31 जनवरी 2023 को गुजरात की गांधीनगर कोर्ट ने आसाराम को उम्रकैद की सजा सुनाई।
सूरत की महिला से रेप के आरोप में अक्टूबर 2013 में अहमदाबाद के चांदखेड़ा थाने में FIR हुई थी।
आसाराम ने महिला के साथ अहमदाबाद के आश्रम में 2001 से 2006 के बीच कई बार दुष्कर्म किया।
पढ़ें विजयवर्गीय के बयानों से संबंधित ये खबरें…
विजयवर्गीय बोले- पार्टी की ओर से बड़ी जवाबदारी मिलेगी
इंदौर-1 विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी बनाए गए बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि मैं सिर्फ विधायक बनने नहीं आया हूं। पार्टी की ओर से मुझे बड़ी जवाबदारी मिलेगी। पूरी खबर पढ़ें
विजयवर्गीय बोले- चुनाव लड़ने की 1 पर्सेंट इच्छा नहीं थी
इंदौर की 1 नंबर विधानसभा से उम्मीदवार घोषित होने के बाद कहा था कि मेरी चुनाव लड़ने की एक प्रतिशत भी इच्छा नहीं थी। मैं तो एक दिन में आठ सभाओं की तैयारी कर रहा था।