सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क– इंटीग्रेटेड ट्रेड .. न्यूज़ भोपाल: राष्ट्रीय युवा दिवस केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय भोपाल परिसर में राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर विशिष्ट व्याख्यान का आयोजन किया गया | जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में भारतीय शिक्षण मंडल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उमाशंकर पचौरी उपस्थित रहे अध्यक्षता परिसर के प्रभारी निदेशक रमाकांत पाण्डेय ने की ने की, विशिष्ट अतिथि के रूप में शिक्षा शास्त्रविद्या शाखा के अध्यक्ष नीलाभ तिवारी उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम संयोजक राकेश कुमार वर्मा ने किया तथा आभार एस टी पी कनकवल्ली ने किया।
सर्वप्रथम स्वामी विवेकानंद एवम माता सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन किया गया| इसके पश्चात अतिथियों का स्वागत शॉल एवं श्रीफल देकर किया गया।
स्वागत भाषण प्रो. नीलाभ तिवारी ने किया। अपने उद्बोधन में मुख्य वक्ता उमाशंकर पचौरी ने कहा की हमें स्वामी विवेकानंद के पदचिह्नों पर चलने का प्रयास करना चाहिए तथा युवाओं को देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए प्रेरित किया, उन्होंने स्वामी विवेकानन्द के जीवन पर प्रकाश डालते हुए विभिन्न उदाहरण दिए।
कार्यक्रम के अध्यक्ष परिसर निदेशक रमाकांत पाण्डेय शर्मा ने युवाओं को अपने जीवन के लक्ष्य की ओर बढ़ने के लिए दृढ़ निश्चय के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर पूर्व में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता युवाओं को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में गोकुलानंद तिवारी आशीष पचौरी सहित बड़ी संख्या में परिसर के प्राध्यापक गण एवम एनएसएस के छात्र- छात्राएं उपस्थित थे।