सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भोपाल, सरोजिनी नायडू शासकीय कन्या स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय, भोपाल में प्राचार्य प्रतिमा यादव जी के नेतृत्व में एनसीसी विभाग द्वारा यातायात जागरूकता एवं सड़क सुरक्षा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत एनसीसी कैडेट्स ने यातायात जागरूकता विषय पर पोस्टर बनाए तथा उनके माध्यम से सड़क सुरक्षा नियमों के पालन का संदेश दिया।
महाविद्यालय में आयोजित सड़क सुरक्षा शिक्षा कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट्स ने सक्रिय सहभागिता करते हुए विभिन्न व्यवस्थाओं में सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम में कल्पना दिलौरी, कमल कुशवाहा, जितेंद्र शर्मा, आशीष पांडेय एवं रेखा लखवानी की टीम उपस्थित रही। इस दौरान आशीष शर्मा ने छात्राओं को सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के उपयोग तथा सुरक्षित वाहन संचालन के संबंध में जानकारी दी। इसके पश्चात कल्पना दिलौरी एवं कमल कुशवाहा ने छात्राओं को लर्निंग लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया समझाई।
कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट्स ने यातायात जागरूकता एवं आयोजन की विभिन्न व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम का संचालन एनसीसी अधिकारी नेहा चौधरी एवं निशी शर्मा के मार्गदर्शन में किया गया।
Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #एनएन #टवर #आईट #एनस #उनक #सहभ #करत #सडकसरक