सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : सरोजिनी नायडू शासकीय कन्या स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय शिवाजी नगर भोपाल के जनजाति शोध प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित 'जनजातीय लोक गायन' प्रतियोगिता का आयोजन महाविद्यालय की प्राचार्य प्रतिमा यादव की अध्यक्षता में किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा की समक्ष दीप प्रज्वलन से किया गया।कार्यक्रम के आरंभ में जनजाति शोध केंद्र की समन्वयक अर्पणा बादल द्वारा जनजातीय शोध केंद्र की स्थापना के उद्देश्य एवं जनजाति संस्कृति की महत्ता को बताया गया। अध्यक्षीय उद्बोधन में प्राचार्य प्रतिमा यादव ने कहा कि जनजाति संस्कृति हमारे देश की धरोहर है। हमारी संस्कृति का मूल है। इसे अधिक से अधिक महत्व देने की आवश्यकता है। प्रतियोगिता में एकल एवं समूह गायन की प्रस्तुतियां हुई निर्णायक के रूप में निशा जैन, प्रीति पचौरी, नीना श्रीवास्तव जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन महेंद्र पाटील ने किया इस दौरान वंदना सिंह, सीमा पाठक, छाया चंद्रवंशी, संतोष रलवानियां, राजेश गढवाल, नेहा चौधरी, अंजली आरक, कृष्ण बिहारी राय, निशि शर्मा तथा छात्राएं एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #जनज #एनएन #टवर #आईट #नगर #सरस #समक #जनजातीयलोकगायनका