सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भोपाल। बीएमएचआरसी, भोपाल की पूर्णकालिक निदेशक मनीषा श्रीवास्तव ने कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात एम्स भोपाल के कार्यपालक निदेशक लेफ्टिनेंट जनरल नरेन्द्र कोतवाल से सौजन्य भेंट की।
इस अवसर पर दोनों संस्थानों के बीच हाल ही में शोध सहयोग के लिए साझा किए गए समझौता ज्ञापन के अंतर्गत संभावित अनुसंधान गतिविधियों एवं सहयोग के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई। दोनों संस्थानों ने पारस्परिक सहयोग से संयुक्त शोध कार्यों को आगे बढ़ाने तथा चिकित्सा अनुसंधान को सुदृढ़ करने की दिशा में मिलकर कार्य करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
यह पहल दोनों संस्थानों के बीच अकादमिक एवं अनुसंधान सहयोग को नई दिशा देने के साथ-साथ बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं और जनस्वास्थ्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक कार्य करने की संभावनाओं को मजबूत करेगी।
Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #एमएचआरस #सहय #एनएन #टवर #आईट #रहण #करन #बीएमएचआरसीएम्सभोपालके