सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : सबमिशन ऑन एग्रीकल्चरल एक्सटेंशन (एसएमएई) अंतर्गत संचालित “आत्मा” योजना के मूल्यांकन वर्ष 2025-26 के लिए जिले के प्रगतिशील कृषकों से विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। ऐसे कृषक,जिन्होंने कृषि को लाभ का व्यवसाय बनाने तथा कृषि उत्पादन बढ़ाने में उल्लेखनीय भूमिका निभाई है, वे 15 अक्टूबर 2026 तक आवेदन जमा कर सकते हैं। विकासखंड स्तरीय सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार के लिए कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य पालन एवं कृषि अभियांत्रिकी क्षेत्र में कार्य करने वाले कृषक आवेदन कर सकते हैं। संबंधित आवेदन प्रारूप आत्मा परियोजना के जिला कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते हैं। आवेदन प्रारूप को पूर्ण रूप से भरकर निर्धारित समय-सीमा में कार्यालय में जमा करना होगा।योजना के अंतर्गत विकासखंड स्तरीय सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार के लिए 10 हजार तथा जिला स्तरीय सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार के लिए 25 हजार की पुरस्कार राशि निर्धारित की गई है।इच्छुक कृषक आवेदन एवं प्रविष्टि संबंधी जानकारी के लिए कार्यालय परियोजना संचालक, आत्मा, किसान कल्याण तथा कृषि विकास, संभागीय कृषक छात्रावास भवन, सियाटी परिसर, बरखेड़ी कलां, जिला भोपाल (म.प्र.) से संपर् कर सकते हैं। जिला भोपाल के प्रगतिशील कृषकों से निर्धारित समय-सीमा में आवेदन प्रस्तुत करने की अपील की गई है।
Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #तहत #रगत #एनएन #टवर #आईट #सबम #चरल #आतमयजन