सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई के दौरान नागरिकों ने अपनी विभिन्न समस्याओं एवं मांगों से संबंधित 130 आवेदन प्रस्तुत किए। कलेक्टर मिश्रा ने जनसुनवाई में आए दिव्यांग प्रकाश शाक्य निवासी भोपाल को ट्राइसिकल वितरित की । कलेक्टर मिश्रा ने प्रत्येक आवेदक से धैर्यपूर्वक चर्चा करते हुए उनकी समस्याओं को सुना तथा अनेक प्रकरणों का मौके पर ही निराकरण कराया। उन्होंने शेष आवेदनों के शीघ्र एवं नियमानुसार निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों पर संवेदनशीलता के साथ कार्यवाही की जाए और प्रत्येक प्रकरण का गंभीरतापूर्वक परीक्षण कर समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने संबंधित क्षेत्र के अधिकारियों को आवेदकों की समस्याओं पर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। जनसुनवाई के दौरान एडीएम सुमित पांडे, प्रकाश नायक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर मिश्रा की जनसुनवाई में 130 आवेदन प्राप्त हुए

Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #जनस #130 #एनएन #टवर #आईट #समस #अपन #कलकटरम