सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : प्राणीशास्त्र विभाग द्वारा वन्य प्राणी सप्ताह समापन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्राणी विभाग द्वारा निबंध लेखन, रंगोली प्रतियोगिता, मेहंदी प्रतियोगिता एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। समापन समारोह की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य प्रतिभा यादव ने वन्य प्राणी सफारी के निजी अनुभव को साझा किया एवं वन्य प्राणियों के संरक्षण पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि मुकेश दीक्षित ने छात्राओं को वन्य प्राणियों के व्यवहार, जलवायु परिवर्तन एवं वन्य प्राणी संरक्षण पर छात्राओं को जानकारी प्रदान की। निबंध लेखन के निर्णायक वीणा टानी मैडम ने छात्राओं को सकारात्मक दृष्टिकोण रखने एवं उनके लेखन संबंधी विशेषताओं के बारे में बताया। निबंध लेखन के द्वितीय निर्णायक कीर्ति शर्मा ने छात्राओं को निबंध लेखन संबंधी तकनीक जानकारी प्रदान की। निबंध लेखन के तृतीय निर्णायक स्वाति बारदिया, शोधार्थी प्राणीशास्त्र ने व्यक्तित्व विकास हेतु इन प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया, जिससे छात्राएं भविष्य में सफल हो सकेंगी। इस अवसर पर प्रतियोगिताओं में विजयी छात्राओं को प्राचार्य, मुख्य अतिथि एवं निर्णायकों के द्वारा पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा वन्य प्राणी संरक्षण की शपथ दिलवायी गयी। कार्यक्रम का सफल संचालन जूलोजिकल एसोसिएशन की उपाध्यक्ष अशिया जेकब एवं कार्यकारिणी सदस्य निगार परवीन द्वारा किया गया। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी छाया चंद्रवंशी एवं ईको क्लब की अध्यक्ष दीप्ति सकत, प्राणीशास्त्र विभाग के समस्त प्राध्यापक, सहयोगी सदस्य बड़ी संख्या में अन्य संकायों की छात्राएं उपस्थित रही। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन कार्यकारिणी सदस्य दिव्या पाटिल ने किया।

वन्य प्राणी सप्ताह के समापन समारोह बावत्

Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #एनएन #टवर #आईट #अवसर #यवह #जलव #रखन #वन्यप्राणीसप्ताहके