सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : संभागायुक्त कर्मवीर शर्मा द्वारा एयरोसिटी क्षेत्र भोपाल में बन रहे में ग्रिड कंट्रोल ऑफ इंडिया लिमिटेड (भारत सरकार ऊर्जा मंत्रालय का उपक्रम) के कंट्रोल सेंटर कॉम्प्लेक्स ऑफ वैस्ट रीजन के निर्माण संबंधी सभी शासकीय अनुमतियों को 20 नवंबर तक पूर्ण करने एवं कार्य को तय समय में प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए हैं। संभागायुक्त कर्मवीर शर्मा की अध्यक्षता में कमिश्नर कार्यालय में ग्रिड इंडिया लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक एम.के. रमेश, सीईओ भोपाल विकास प्राधिकरण श्याम वीर सिंह सहित अन्य अधिकारियों के बीच बैठक हुई, जिसमें इस प्रोजेक्ट को स्थापित किए जाने के संबंध में विस्तार से चर्चा हुई और आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। बैठक में बताया गया कि कंट्रोल सेंटर कॉम्पलेक्स का निर्माण भोपाल विकास प्राधिकरण करवा रहा है, जिसके लिए उसका ग्रिड इंडिया लिमिटेड के साथ 'कांसेप्ट टू कम्पलीशन' एमओयू हो चुका है। कॉम्पलेक्स के लिए भूमि का आवंटन भी हो चुका है। इसके निर्माण में लगभग 305 करोड़ रूपये की लागत आएगी और यह लगभग 02 वर्ष में पूर्ण किया जाएगा। एयरोसिटी भोपाल क्षेत्र में ग्रिड कंट्रोल ऑफ इंडिया लिमिटेड (भारत सरकार ऊर्जा मंत्रालय का सार्वजनिक उपक्रम) देश का अपनी तरह का पहला कंट्रोल सेंटर कॉम्प्लेक्स बनाया जा रहा है, जहां से देश के पश्चिमी क्षेत्र की इलेक्ट्रिीसिटी ग्रिड कंट्रोल होगी। बैठक में कार्य के लिए निविदा आमंत्रण, भवन अनुज्ञा, पर्यावरणीय स्वीकृति, भूमि उपयोग परिवर्तन, ग्रीन बिल्डिंग सर्टिफिकेशन आदि के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई एवं भवन अनुज्ञा, पर्यावरणीय स्वीकृति, भूमि उपयोग परिवर्तन, ग्रीन बिल्डिंग सर्टिफिकेशन प्रक्रिया एवं पोल शिफ्टिंग संबंधी कार्य निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।


Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #एयर #एनएन #टवर #आईट #सरक #उपक #करन #भपलएयर