सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क– इंटीग्रेटेड ट्रेड .. न्यूज़ भोपाल: स्वामी विवेकानंद जयंती के शुभ अवसर पर योग विभाग बरकतउल्ला विश्वविद्यालय भोपाल में सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन डॉ आई.के मंसूरी कुलसचिव बरकतउल्ला विश्वविद्यालय भोपाल की उपस्थिति साधना दौनेरिया विभागाध्यक्ष योग विभाग के निर्देशन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभाग के विद्यार्थी शिक्षक कर्मचारी एवं जनसामान्य सहित 200 से अधिक प्रतिभागियों ने सामूहिक सूर्य नमस्कार का अभ्यास किया। तत्पश्चात् शिकागो के विश्व धर्म सम्मेलन में दिया गया स्वामी विवेकानंद का उद्बोधन एवं उनके जीवन पर आधारित चलचित्र का प्रदर्शन किया गया।

इसी श्रंखला में विभाग द्वारा विशिष्ट व्याख्यान आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जलन मॉं सरस्वती की वंदना एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री के.सी गुप्ता ए.सी.एस. उच्च शिक्षा म0प्र0 शासन मुख्य वक्ता राजेश सेठी हृदय रोग विशेषज्ञ, अध्यक्ष एस.के. जैन कुलपति, बरकतउल्ला विश्वविद्यालय भोपाल आई.के मंसूरी कुलसचिव बरकतउल्ला विश्वविद्यालय भोपाल विघार्थी शिक्षक एवं जनसामान्य उपस्थित हुए।

कार्यक्रम के प्रारंभ में विभागाध्यक्ष साधना दौनेरिया द्वारा स्वागत उद्बोधन एवं स्वामी विवेकानंद जी का जीवन परिचय दिया। मुख्या वक्ता के रूप में उपस्थित राजेश सेठी ने अपने उद्बोधन में स्वामी विवेकानंद के जीवन के प्रेरक प्रसंगों के साथ] वर्तमान युवा शक्ति द्वारा भारत को उच्च शिखर पर ले जाने के उनके स्वप्न पर सारगर्भित व्याख्यान दिया। तत्पश्चात् कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री के.सी. गुप्ता ए.सी.एस. उच्य शिक्षा म0प्र0 शासन ने स्वामी विवेकानंद की जीवन यात्रा पर अपने बहुमूल्य विचार व्यक्त किये और उन्हें युवाओं को आत्मशात करने के लिए प्रेरित किया।

एस. के. जैन कुलपति बरकतउल्ला विश्वविद्यालय भोपाल ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में सभी को हमेशा चिर युवा रहते हुए कार्य करने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में आई.के मंसूरी कुलसचिव बरकतउल्ला विश्वविद्यालय भोपाल द्वारा अतिथियों एवं कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय पुनीत शुक्ला, आनंद सक्सेना, पवन मिश्रा, शखांक शेखर , रेखा अग्रवाल, माधनी चन्द्रा, अखिलेश रायजादा , रूचि शुक्ला, रिसर्च स्कालर विभाग के विधार्थी एवं जन सामान्य सहित लगभग 250 प्रतिभागी उपस्थित हुए] कार्यक्रम का समापन को स्वल्पाहार के साथ सम्पन्न हुआ।