सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क– इंटीग्रेटेड ट्रेड .. न्यूज़ भोपाल: आंचलिक विज्ञान केंद्र, भोपाल में विज्ञान उत्सव 2023-24 एवं केंद्र की 29वीं वर्षगांठ के समापन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह की शुरुआत “लेजर: एक बहुउपयोगी उपकरण” विषय पर एक लोकप्रिय विज्ञान व्याख्यान के साथ हुई, जिसे आरआरकैट, इंदौर के उत्कृष्ट वैज्ञानिक डॉ. राजेश आर्या ने दिया। कार्यक्रम में विभिन्न संस्थानों के छात्रों, शिक्षकों एवं आम जन मानस सहित लगभग 280 दर्शकों ने भाग लिया।

लोकप्रिय विज्ञान व्याख्यान के उपरान्त समापन एवं प्रतिभागियों का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया, जिसमें अनुभा श्रीवास्तव, आयुक्त, डीपीआई, भोपाल मुख्य अतिथि के तौर पर, गणेश शंकर मिश्रा, एमडी, ऊर्जा विकास निगम, भोपाल एवं राजेश शर्मा, उत्कृष्ट वैज्ञानिक, आरआरकैट, इंदौर की गरिमामयी उपस्थिति में उपस्थित रहीं। सभी अतिथियों ने कार्यक्रम में भाग लेने वाले विभिन्न संस्थानों/संगठनों के प्रतिनिधियों को सम्मानित किया।

इस तीन दिवसीय आयोजन में, लगभग 3500 आगंतुकों, जिनमें ज्यादातर विभिन्न विद्यालयों एवं कॉलेजों के छात्र और शिक्षक शामिल थे, ने फिएस्टा के विभिन स्टॉलों का दौरा किया और इसका लाभ उठाया।