सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : उत्तराखंड में सरकारी मेडिकल कॉलेजों में इंटर्नशिप कर रहे MBBS छात्रों के लिए बड़ी राहत की खबर है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में MBBS इंटर्न्स के मासिक स्टाइपेंड को 17 हजार रुपये से बढ़ाकर 25 हजार रुपये करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है।
इस फैसले से राज्य के पांच सरकारी मेडिकल कॉलेजों में प्रशिक्षण ले रहे इंटर्न डॉक्टरों को फायदा मिलेगा। इनमें श्रीनगर, हल्द्वानी, देहरादून, हरिद्वार और अल्मोड़ा के राजकीय मेडिकल कॉलेज शामिल हैं। इन संस्थानों में MBBS और PG पाठ्यक्रम संचालित होते हैं।
स्टाइपेंड में यह बढ़ोतरी ऐसे समय हुई है, जब मेडिकल इंटर्न और रेजिडेंट डॉक्टर लंबे समय से मानदेय बढ़ाने और काम के दबाव को लेकर आवाज उठा रहे थे। उत्तराखंड में भी इंटर्न और अन्य मेडिकल ट्रेनी डॉक्टरों के विरोध-प्रदर्शन के कारण सरकारी अस्पतालों की नियमित सेवाएं प्रभावित हुई थीं, हालांकि इमरजेंसी और ICU सेवाएं जारी रही थीं।
सरकार के इस फैसले से MBBS इंटर्न्स को हर महीने 8 हजार रुपये अतिरिक्त मिलेंगे। इससे मेडिकल प्रशिक्षण के दौरान छात्रों को आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद है।
Hashtags: #Education #Bhopal #Desksource #Mbbs #एनएन #टवर #DeskSource #आईट #सरक #खबर