सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क्स / आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ /एजेंसियाँ/ भोपाल: सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क्स / आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ / एजेंसियां, भोपाल: असम पुलिस के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी और गुवाहाटी के पुलिस आयुक्त डॉ. पार्थ सारथी महंता को केंद्रीय गृह मंत्रालय के प्रतिष्ठित ‘केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक 2026’ के लिए चुना गया है। आतंकवाद विरोधी अभियानों, संगठित अपराध और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई में उनकी भूमिका को देखते हुए उन्हें यह सम्मान दिया जा रहा है। असम पुलिस के कुल 19 अधिकारियों और कर्मचारियों को इस वर्ष पदक के लिए चयनित किया गया है।

डॉ. महंता गुवाहाटी पुलिस आयुक्त होने के साथ असम पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) के महानिरीक्षक भी हैं। मार्च 2023 में एसटीएफ के पुनर्गठन के बाद उन्होंने कई महत्वपूर्ण अभियानों का नेतृत्व किया। उनकी अगुवाई में मार्च 2023 से दिसंबर 2024 के बीच एसटीएफ ने विभिन्न चरमपंथी संगठनों से कथित रूप से जुड़े 21 लोगों को गिरफ्तार किया।

ISIS इंडिया प्रमुख की गिरफ्तारी में अहम भूमिका डॉ. महंता के नेतृत्व में मार्च 2024 में असम के धुबरी जिले से कथित ISIS इंडिया प्रमुख हारिस अजमल फारूकी और उसके सहयोगी अनुराग सिंह को गिरफ्तार किया गया था। दोनों बांग्लादेश से भारत में दाखिल हुए थे। इस कार्रवाई के बाद उन्हें राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को सौंप दिया गया था। इसके अलावा एसटीएफ ने असम में अंसारुल्लाह बांग्ला टीम के नेटवर्क और संदिग्ध स्लीपर सेल गतिविधियों की भी जांच की।

नशा तस्करी के खिलाफ बड़े अभियान एसटीएफ ने इस अवधि में 254 अभियान चलाए, 41 मामले दर्ज किए और विभिन्न मामलों में 482 लोगों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान 59 किलोग्राम से अधिक हेरोइन, 9.67 लाख नशीली गोलियां, फेंसिडिल सिरप की 37 हजार बोतलें, लगभग चार टन गांजा और अन्य प्रतिबंधित पदार्थ जब्त किए गए।

पुलिसिंग के साथ फिल्म और साहित्य में भी पहचान डॉ. महंता की रुचि फिल्म निर्माण और लेखन में भी है। उनकी डॉक्यूमेंट्री ‘हरगिला – द ग्रेटर एडजुटेंट स्टॉर्क’ को 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में विशेष उल्लेख मिला था। उन्होंने अहोम सेनापति लचित बरफुकन के जीवन पर आधारित एनिमेटेड फिल्म ‘लचित: द वॉरियर’ भी बनाई है। जनवरी 2026 में असम विश्वविद्यालय ने उन्हें मानद डी.लिट. की उपाधि प्रदान की थी। इससे पहले 2025 में उन्हें राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक भी मिल चुका है।

केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक की शुरुआत 2024 में की गई थी। यह सम्मान विशेष अभियानों, जांच, खुफिया कार्य और फॉरेंसिक विज्ञान में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जाता है। वर्ष 2026 में देशभर से कुल 490 पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को इस पदक के लिए चुना गया है।


Hashtags: #Education #Bhopal #आईपीएस #पार्थ #सारथी #महंता #दक्षता #पदक #सम्मान #आईपीएसपार्थसारथीमहंता