सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क्स / आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ /एजेंसियाँ/ भोपाल: सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क्स / आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ / एजेंसियां, भोपाल: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने नवंबर 2026 में आयोजित होने वाली तीन प्रमुख परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसमें कोस्ट गार्ड एनरोल्ड पर्सन्स टेस्ट (सीजीईपीटी), विभागीय टाइपिंग एवं स्टेनोग्राफर स्किल टेस्ट और दिल्ली पुलिस व केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) में सब-इंस्पेक्टर भर्ती की पेपर-2 परीक्षा शामिल है। आयोग ने 2 नवंबर को जारी सूचना में परीक्षा की तारीखों और उनके आयोजन के तरीके की जानकारी दी है।

आयोग के कार्यक्रम के अनुसार, कोस्ट गार्ड एनरोल्ड पर्सन्स टेस्ट के बैच 01/2027 और 02/2027 की परीक्षा 17 और 18 नवंबर को कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) मोड में आयोजित होगी। इसके बाद वार्षिक विभागीय टाइपिंग टेस्ट (हिंदी और अंग्रेजी) तथा स्टेनोग्राफर स्किल टेस्ट 20 और 21 नवंबर को होंगे।

वहीं, दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ में सब-इंस्पेक्टर भर्ती की पेपर-2 परीक्षा 28 नवंबर 2026 को कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अपनी तैयारी के साथ परीक्षा संबंधी निर्देशों पर भी ध्यान देने की सलाह दी गई है। एडमिट कार्ड और परीक्षा शहर की जानकारी का इंतजार

एसएससी ने फिलहाल जारी सूचना में केवल परीक्षा का नाम, तारीख और परीक्षा का माध्यम बताया है। परीक्षा शहर की सूचना पर्ची और एडमिट कार्ड जारी होने की तारीखों की घोषणा नहीं की गई है। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे नवीनतम अपडेट और दिशा-निर्देशों के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in नियमित रूप से देखते रहें।


Hashtags: #Education #Bhopal #एसएससी #नवंबर #परीक्षाओं #तारीखें #घोषित #सीएनएन #सेंट्रल #एसएससीनेनवंबरपरीक्षाओं