सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क्स / आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ /एजेंसियाँ/ भोपाल: यूपी में PET परीक्षा शुरू, 60 जिलों में स्कूल बंद; 37 लाख अभ्यर्थियों की परीक्षा पर कड़ी निगरानी

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 शुक्रवार, 30 अक्टूबर से प्रदेश के 60 जिलों में आयोजित की जा रही है। इस परीक्षा में करीब 37 लाख अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है। परीक्षा के सुचारु संचालन और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए संबंधित जिलों में स्कूलों को बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। प्रदेशभर में पुलिस और प्रशासन को अलर्ट पर रखा गया है।

1,372 केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा आयोग ने परीक्षा के लिए 60 जिलों में कुल 1,372 केंद्र बनाए हैं। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जा रही है। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित है। PET परीक्षा 25 अक्टूबर को भी आयोजित हो चुकी है। इसके बाद 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को शेष परीक्षा कार्यक्रम पूरा किया जाएगा।

60 जिलों में स्कूलों की छुट्टी परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की भारी भीड़ और यातायात के दबाव को देखते हुए संबंधित 60 जिलों में प्राथमिक से इंटरमीडिएट स्तर तक के स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। हालांकि, जिन 15 जिलों में परीक्षा केंद्र नहीं बनाए गए हैं, वहां स्कूल सामान्य रूप से खुले रहेंगे। इनमें अंबेडकरनगर, अमेठी, बलिया, बलरामपुर, चंदौली, चित्रकूट, कासगंज, कुशीनगर, ललितपुर, महोबा, संभल, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, सुल्तानपुर और वाराणसी शामिल हैं।

सुरक्षा के लिए पुलिस हाई अलर्ट पर लखनऊ समेत सभी परीक्षा केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। लखनऊ में 45 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। प्रत्येक केंद्र पर एक सब-इंस्पेक्टर, दो पुरुष कांस्टेबल और दो महिला कांस्टेबल की तैनाती की गई है। इसके अलावा पीएसी के जवान भी सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहे हैं।

आयोग ने परीक्षा की निगरानी के लिए विशेष कंट्रोल रूम बनाया है। सॉल्वर गैंग और पेपर लीक जैसी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद ली जा रही है। उत्तर प्रदेश एसटीएफ की टीमें भी पूरी प्रक्रिया पर निगरानी रख रही हैं। सरकारी भर्ती के लिए महत्वपूर्ण परीक्षा PET के माध्यम से उत्तर प्रदेश में विभिन्न सरकारी विभागों की समूह 'ग' पदों पर होने वाली भर्तियों के लिए अभ्यर्थियों की प्रारंभिक पात्रता तय की जाती है। परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार आगे संबंधित भर्ती परीक्षाओं में शामिल होने के पात्र बनते हैं।


Hashtags: #Education #Bhopal #यूपी #Pet #परीक्षा #शुरू #जिलों #स्कूल #बंद #यूपीमेंPETपरीक्षा