सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क्स / आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ /एजेंसियाँ/ भोपाल: MBBS और बीटेक की पढ़ाई के लिए मिलेगी 50 हजार रुपये तक छात्रवृत्ति, जानें पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा हासिल करने का अच्छा अवसर है। स्वामी दयानंद एजुकेशन फाउंडेशन (एसडीईएफ) की इंडिया स्कॉलरशिप योजना 2026-27 के तहत एमबीबीएस, बीटेक और अन्य व्यावसायिक स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने वाले पात्र विद्यार्थियों को प्रतिवर्ष 50 हजार रुपये तक की आर्थिक सहायता दी जाएगी। यह छात्रवृत्ति मेरिट और पारिवारिक आर्थिक स्थिति के आधार पर प्रदान की जाती है। किन पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ? इस योजना में प्रथम वर्ष के नियमित व्यावसायिक स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। इनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं:

– एमबीबीएस

– बीटेक और बीई

– बीडीएस

– बीआर्क

– बीएससी नर्सिंग

– बीफार्मा और फार्म-डी

– पशु चिकित्सा विज्ञान

कौन कर सकता है आवेदन?

योजना के लिए प्रमुख पात्रता शर्तें इस प्रकार हैं:

– विद्यार्थी ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान में संबंधित पाठ्यक्रम के प्रथम वर्ष में प्रवेश लिया हो।

– सामान्य रूप से कक्षा 12 में कम से कम 80 प्रतिशत अंक या समकक्ष सीजीपीए होना चाहिए।

– परिवार की सभी स्रोतों से वार्षिक आय 12 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।

– संबंधित पाठ्यक्रम के लिए निर्धारित प्रवेश परीक्षा और रैंक संबंधी शर्तें पूरी करनी होंगी।

– कक्षा 12 के बाद ड्रॉप लेकर प्रवेश लेने वाले विद्यार्थी इस योजना के पात्र नहीं हैं।

एमबीबीएस के लिए नीट रैंक और इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों के लिए जेईई मेन या जेईई एडवांस की श्रेणीवार शर्तें लागू होती हैं।

कितनी मिलेगी छात्रवृत्ति? चयनित विद्यार्थियों को प्रतिवर्ष अधिकतम 50 हजार रुपये की सहायता दी जाएगी। यह राशि चार शैक्षणिक वर्षों तक नवीनीकरण की शर्तों के अधीन मिल सकती है। इस प्रकार पात्र विद्यार्थी को कुल दो लाख रुपये तक की सहायता प्राप्त हो सकती है। छात्रवृत्ति की राशि स्वीकृत शैक्षणिक खर्चों के लिए सीधे संबंधित कॉलेज या विश्वविद्यालय के खाते में भेजी जाती है। आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज आवेदन करते समय विद्यार्थियों को आधार कार्ड, पासपोर्ट आकार की फोटो, कक्षा 10वीं और 12वीं की अंकसूची, प्रवेश परीक्षा का परिणाम या स्कोरकार्ड, कॉलेज का प्रवेश पत्र और पहचान पत्र सहित आवश्यक दस्तावेज तैयार रखने होंगे। आवेदन की अंतिम तारीख एसडीईएफ इंडिया स्कॉलरशिप 2026-27 के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 30 नवंबर 2026 निर्धारित है। इच्छुक विद्यार्थी संस्था की आधिकारिक वेबसाइट पर पात्रता और आवेदन संबंधी विस्तृत जानकारी देख सकते हैं।


Hashtags: #Education #Bhopal #Mbbs #बीटेक #पढ़ाई #मिलेगी #हजार #रुपये #छात्रवृत्ति #MBBSऔरबीटेककी