सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क्स / आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ /एजेंसियाँ/ भोपाल: कानून के क्षेत्र में करियर बनाने की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए आज महत्वपूर्ण दिन है। कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) 2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 31 अक्टूबर 2026 है। नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज के संघ की ओर से आयोजित इस प्रवेश परीक्षा के माध्यम से देश के 26 राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालयों में स्नातक और स्नातकोत्तर विधि पाठ्यक्रमों में प्रवेश मिलता है। इच्छुक अभ्यर्थियों को आज रात 11:59 बजे तक आवेदन और शुल्क भुगतान की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन अभ्यर्थी आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जाएं। वहां CLAT 2027 पंजीकरण विकल्प चुनकर अपना मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करें। मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी से सत्यापन करने के बाद लॉगिन करें और आवेदन पत्र में व्यक्तिगत, शैक्षणिक तथा अन्य आवश्यक जानकारियां भरें। इसके बाद परीक्षा केंद्रों का विकल्प चुनें और निर्धारित प्रारूप में पासपोर्ट आकार का फोटो, हस्ताक्षर तथा लागू होने पर श्रेणी प्रमाणपत्र अपलोड करें। सभी जानकारियों की जांच करने के बाद ऑनलाइन शुल्क जमा कर आवेदन सबमिट करें। भविष्य के लिए पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करके सुरक्षित रखें।

कितना है आवेदन शुल्क? सामान्य और ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 4,000 रुपये निर्धारित है, जबकि एससी, एसटी, बीपीएल और दिव्यांग श्रेणी के उम्मीदवारों को 3,500 रुपये जमा करने होंगे। पुराने प्रश्नपत्रों के लिए 500 रुपये का अतिरिक्त भुगतान करना होगा। आवेदन शुल्क वापस नहीं किया जाएगा।

6 दिसंबर को होगी प्रवेश परीक्षा CLAT 2027 परीक्षा 6 दिसंबर 2026 को दोपहर 2 से शाम 4 बजे तक ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। स्नातक पाठ्यक्रम के लिए 12वीं में सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को कम से कम 45 प्रतिशत और एससी, एसटी तथा दिव्यांग वर्ग के अभ्यर्थियों को 40 प्रतिशत अंक आवश्यक हैं। स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम के लिए एलएलबी में सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 50 प्रतिशत और आरक्षित श्रेणियों को 45 प्रतिशत अंक चाहिए। अंतिम वर्ष की परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थी भी निर्धारित शर्तों के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।


Hashtags: #Education #Bhopal #Clat #2027 #आवेदन #आखिरी #दिन #भोपाल #कानून #CLAT2027केआवेदन