सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क्स / आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ /एजेंसियाँ/ भोपाल: सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क्स / आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ / एजेंसियां, भोपाल: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए जमा की गई उम्मीदवारों की सूची (एलओसी) में सुधार का अवसर दिया है। बोर्ड ने 2 नवंबर से करेक्शन विंडो खोल दी है। स्कूलों को छात्रों के विवरण में किसी भी तरह की गलती सुधारने के लिए 7 नवंबर 2026 तक का समय दिया गया है। निर्धारित समय-सीमा के बाद सुधार का कोई दूसरा अवसर नहीं मिलेगा।

सीबीएसई ने सभी संबद्ध स्कूलों को निर्देश दिया है कि वे एलओसी में दर्ज विद्यार्थियों की जानकारी का सावधानीपूर्वक सत्यापन करें। इसमें छात्र का नाम, पिता का नाम, माता या अभिभावक का नाम, जन्मतिथि और चुने गए विषय शामिल हैं। बोर्ड ने स्कूलों से कहा है कि वे इस सुविधा की जानकारी विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों तक भी पहुंचाएं, ताकि समय रहते गलतियों को ठीक कराया जा सके।

छात्र और अभिभावक कैसे कराएं सुधार? करेक्शन की सुविधा सीधे विद्यार्थियों या अभिभावकों के लिए नहीं है। केवल संबंधित स्कूल ही सीबीएसई के आधिकारिक पोर्टल पर लॉगइन करके एलओसी में बदलाव कर सकते हैं। इसलिए यदि किसी छात्र को अपने नाम, जन्मतिथि, माता-पिता के नाम या विषयों में गलती दिखाई देती है, तो उसे तुरंत अपने स्कूल प्रशासन से संपर्क करना चाहिए।

नाम और जन्मतिथि की जांच जरूरी बोर्ड ने अभिभावकों को सलाह दी है कि वे बच्चों का पूरा नाम दर्ज होने की पुष्टि करें। संक्षिप्त नाम के बजाय पूरा नाम और उपनाम शामिल होना चाहिए। जन्मतिथि का मिलान आधिकारिक दस्तावेजों और पासपोर्ट से भी कर लेना चाहिए। कक्षा 10वीं और 12वीं के विषयों की जांच विशेष रूप से जरूरी है, क्योंकि करेक्शन विंडो बंद होने के बाद इनमें बदलाव का अवसर नहीं दिया जाएगा। सीबीएसई का उद्देश्य परीक्षा से पहले विद्यार्थियों के रिकॉर्ड में त्रुटियां दूर करना और बोर्ड परीक्षा 2027 की प्रक्रिया को सुचारु बनाना है।


Hashtags: #Education #Bhopal #सीबीएसई #10वीं #12वीं #करेक्शन #विंडो #खोली #नवंबर #सीबीएसईने10वीं12वीं