सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क्स / आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ /एजेंसियाँ/ भोपाल: सैनिक स्कूलों में दाखिले का मौका, कक्षा 6 और 9 के आवेदन शुरू
सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क्स / आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ / एजेंसियां, भोपाल: सैनिक स्कूलों में पढ़ाई करने का सपना देख रहे बच्चों और उनके अभिभावकों के लिए अच्छी खबर है। शैक्षणिक सत्र 2027-28 में कक्षा 6वीं और 9वीं में प्रवेश के लिए अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा (AISSEE-2027) का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 3 नवंबर 2026 से आवेदन प्रक्रिया शुरू की है। इच्छुक विद्यार्थी 2 दिसंबर 2026 रात 11:50 बजे तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।
31 जनवरी 2027 को होगी प्रवेश परीक्षा NTA के जारी कार्यक्रम के अनुसार, AISSEE-2027 परीक्षा 31 जनवरी 2027 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा पेन-पेपर और ओएमआर आधारित होगी। कक्षा 6 के लिए परीक्षा की अवधि 150 मिनट और कक्षा 9 के लिए 180 मिनट निर्धारित है। कक्षा 6 की परीक्षा 13 भाषाओं में होगी, जबकि कक्षा 9 का प्रश्नपत्र अंग्रेजी माध्यम में आयोजित किया जाएगा।
कौन कर सकता है आवेदन? कक्षा 6 में प्रवेश के लिए विद्यार्थी की आयु 31 मार्च 2027 को 10 से 12 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके लिए जन्मतिथि 1 अप्रैल 2015 से 31 मार्च 2017 के बीच होनी जरूरी है। कक्षा 9 में प्रवेश के लिए आयु सीमा 13 से 15 वर्ष रखी गई है। संबंधित विद्यार्थियों का जन्म 1 अप्रैल 2012 से 31 मार्च 2014 के बीच होना चाहिए। कक्षा 9 में छात्राओं का प्रवेश उपलब्ध सीटों के आधार पर होगा।
आवेदन कैसे करें? अभिभावक और विद्यार्थी NTA की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/sainik-school-society पर जाकर AISSEE-2027 के आवेदन लिंक के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं। आवेदन में व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरने के साथ जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे तथा निर्धारित शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा।
सामान्य, ओबीसी और रक्षा श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 850 रुपये, जबकि एससी और एसटी अभ्यर्थियों के लिए 700 रुपये निर्धारित है। विलंब शुल्क के साथ आवेदन 3 से 6 दिसंबर तक किया जा सकेगा। आवेदन में सुधार के लिए 7 से 9 दिसंबर तक मौका मिलेगा। अभिभावकों को सलाह है कि फॉर्म भरने से पहले पात्रता और आधिकारिक सूचना पुस्तिका ध्यान से पढ़ लें।
Hashtags: #Education #Bhopal #सैनिक #स्कूलों #दाखिले #मौका #कक्षा #आवेदन #शुरू #सैनिकस्कूलोंमेंदाखिले