सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती पीईटी का शेड्यूल जारी, 1 अक्टूबर से परीक्षा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने आरक्षी नागरिक पुलिस और समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। 32,679 पदों पर होने वाली भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा 1 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी। अधिकांश जिलों में परीक्षा 7 अक्टूबर तक आयोजित की जाएगी, जबकि मुरादाबाद, मेरठ और गाजियाबाद में 8 अक्टूबर तक परीक्षा आयोजित होगी।

बोर्ड के अनुसार, लिखित परीक्षा में सफल होने के बाद दस्तावेज सत्यापन और शारीरिक मानक परीक्षण में सफल अभ्यर्थी ही इस चरण में शामिल होंगे। लिखित परीक्षा 8, 9 और 10 जून 2026 को आयोजित हुई थी और इसका परिणाम 31 जुलाई को जारी किया गया था।

शारीरिक दक्षता परीक्षा में पुरुष अभ्यर्थियों को 4.8 किलोमीटर की दौड़ 25 मिनट में, जबकि महिला अभ्यर्थियों को 2.4 किलोमीटर की दौड़ 14 मिनट में पूरी करनी होगी। परीक्षा में सफल और असफल अभ्यर्थियों की सूची परीक्षण स्थल पर तैयार की जाएगी और परिणाम उसी दिन सूचना पट पर प्रदर्शित किया जाएगा।

बोर्ड ने बताया है कि प्रवेश पत्र में प्रत्येक अभ्यर्थी के परीक्षा केंद्र, तारीख और समय की जानकारी दी जाएगी। प्रवेश पत्र परीक्षा से लगभग एक सप्ताह पहले उपलब्ध कराया गया है। अभ्यर्थियों को निर्धारित केंद्र पर प्रवेश पत्र और जरूरी दस्तावेजों के साथ समय से पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।


Hashtags: #Education #Bhopal #Desksource #एनएन #टवर #आईट #DeskSource #लखनऊ #आरक #समकक