सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : यूपी नीट यूजी 2026 राउंड 2 मेरिट लिस्ट जारी, 33,043 अभ्यर्थी एलिजिबल

उत्तर प्रदेश में नीट यूजी काउंसलिंग 2026 के राउंड-2 की मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। उत्तर प्रदेश चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण महानिदेशालय (DGME) की ओर से 21 सितंबर को जारी सूची में कुल 33,043 अभ्यर्थियों को च्वाइस फिलिंग के लिए पात्र घोषित किया गया है। अभ्यर्थी अपनी मेरिट स्थिति आधिकारिक वेबसाइट upneet.gov.in पर देख सकते हैं।

राउंड-2 काउंसलिंग के तहत उत्तर प्रदेश के सरकारी और निजी मेडिकल तथा डेंटल कॉलेजों की कुल 3,656 सीटों पर दाखिला दिया जाएगा। इनमें सरकारी मेडिकल कॉलेजों की 396 और निजी संस्थानों की 3,260 सीटें शामिल हैं। पात्र अभ्यर्थियों के लिए च्वाइस फिलिंग 21 सितंबर को दोपहर 2 बजे शुरू हुई और 24 सितंबर 2026 सुबह 11 बजे तक चलेगी।

च्वाइस फिलिंग पूरी होने के बाद राउंड-2 का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 25 सितंबर 2026 को जारी किया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों को सीट आवंटित होगी, वे 26 सितंबर से 1 अक्टूबर 2026 तक आवंटन पत्र डाउनलोड कर संबंधित प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे।

ऐसे चेक करें मेरिट लिस्ट

अभ्यर्थी सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upneet.gov.in पर जाएं। इसके बाद UP NEET UG Counselling 2026 के राउंड-2 मेरिट लिस्ट लिंक पर क्लिक करें। पीडीएफ खुलने के बाद अपने नाम या रोल नंबर से सूची में स्थिति जांचें और भविष्य के लिए मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर सुरक्षित रख लें।

राउंड-2 में सीट आवंटित होने के बाद संबंधित सीट पर दाखिला लेना अनिवार्य है। सीट स्वीकार नहीं करने पर जमा सुरक्षा राशि जब्त हो सकती है और तीसरे राउंड में शामिल होने के लिए निर्धारित सुरक्षा राशि दोबारा जमा करनी पड़ सकती है।


Hashtags: #Education #Bhopal #Desksource #2026 #043 #एनएन #DeskSource #टवर #आईट #Dgme