सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क– इंटीग्रेटेड ट्रेड .. न्यूज़ भोपाल: राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय भोपाल की यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी (यूआईटी) की कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभाग की छात्रा यति विश्नोई का मल्टीनेशनल कंपनी गूगल में 54 लाख सालाना पैकेज में सिलेक्शन हुआ l छात्रा यति ने इंटर्नशिप गोल्डमैन सॅक्स बेंगलुरु में किया |
जिसमें उन्हें हर माह एक लाख रुपए इंटर्नशिप के दौरान मिले l छात्रा यति ने बताया कि गूगल द्वारा तीन राउंड का इन्टरव्यू लिया गया जिसमें प्रथम राउंड में कोडिंग से संबंधित प्रश्न किए गए, द्वितीय राउंड में टेक्निकल संबंधित प्रश्नों किए गए उसके उपरांत उनका एचआर राउंड लिया गया तत्पश्चात सिलेक्शन किया गया l उन्होंने यह भी बताया कि यह सिलेक्शन ऑफ कैंपस के द्वारा हुआ है l
राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति सुनील गुप्ता ने यति विश्नोई को उनके सिलेक्शन पर सम्मानित करते हुए कहा कि आप विश्वविद्यालय के साथ प्रदेश एवं देश -विदेश मे संस्था का नाम रोशन करें l इस अवसर पर कंप्यूटर साइंस डिपार्टमेंट के विभागाध्यक्ष सहित अन्य प्राध्यापकगण उपस्थित थे l