सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क– इंटीग्रेटेड ट्रेड .. न्यूज़ भोपाल: यूको बैंक के 82वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में अंचल कार्यालय भोपाल में, रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया । उक्त शिविर भोपाल मेमोरियल हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर के सौजन्य से संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप महाप्रबंधक एवं अंचल प्रमुख राजेश उपाध्याय द्वारा की गई। शिविर में अंचल कार्यालय के साथ-साथ स्थानीय शाखाओं के स्टाफ, ग्राहकों एवं अन्य बैंकों के स्टाफ ने भी रक्तदान किया। शिविर के सफल आयोजन में उप अंचल प्रमुख आनंद माहेश्वरी, प्राचार्य क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र सुबोध कुमार सिंह एवं महासचिव एआईयूसीबीओएफ संदीप चौबे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।