सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : किर्गिस्तान की 13 मेडिकल यूनिवर्सिटी मान्यता सूची से बाहर, भारतीय छात्रों की बढ़ी चिंता

किर्गिस्तान में चिकित्सा की पढ़ाई कर रहे भारतीय छात्रों के सामने नई चुनौती सामने आई है। किर्गिस्तान सरकार की अनिवार्य राज्य मान्यता प्रक्रिया में 13 चिकित्सा विश्वविद्यालय मान्यता हासिल नहीं कर सके हैं। भारतीय दूतावास ने छात्रों को इन संस्थानों की मान्यता स्थिति की जानकारी लेने और भविष्य में प्रवेश से पहले विश्वविद्यालय की नियामकीय स्थिति की जांच करने की सलाह दी है।

किर्गिस्तान में नए नियमों के तहत सभी चिकित्सा विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों को 1 जून 2026 तक राज्य मान्यता प्रक्रिया पूरी करनी थी। मान्यता हासिल नहीं करने वाले संस्थानों को नए छात्रों को प्रवेश देने और राज्य मानक के शैक्षणिक दस्तावेज जारी करने की अनुमति नहीं होगी। कुछ मामलों में शैक्षणिक लाइसेंस निलंबित किए जाने का भी प्रावधान है।

किर्गिस्तान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने गैर-मान्यता प्राप्त संस्थानों में पढ़ रहे छात्रों को मान्यता प्राप्त संस्थानों में स्थानांतरित करने के लिए प्रक्रिया भी निर्धारित की है। हालांकि भारतीय छात्रों के सामने यह सवाल बना हुआ है कि स्थानांतरण के बाद उनकी पढ़ाई, व्यावहारिक प्रशिक्षण और पाठ्यक्रम की निरंतरता किस तरह सुनिश्चित होगी।

भारत में विदेशी चिकित्सा स्नातकों के पंजीकरण के लिए राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग के निर्धारित नियमों का पालन जरूरी है। भारतीय दूतावास ने छात्रों को सलाह दी है कि वे प्रवेश लेने से पहले पाठ्यक्रम, प्रशिक्षण, इंटर्नशिप और संस्थान की मान्यता की स्थिति की पूरी जानकारी सीधे संबंधित विश्वविद्यालय से प्राप्त करें।


Hashtags: #Education #Bhopal #Desksource #एनएन #टवर #आईट #DeskSource #सरक #पहल #करन