सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क– इंटीग्रेटेड ट्रेड .. न्यूज़ भोपाल: माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी विभाग में स्वामी विवेकानंद सभागार का लोकार्पण कुलपति के.जी. सुरेश ने किया । इस अवसर पर सुरेश ने कहा कि स्वामी विवेकानंद प्रेरणा पुंज और प्रेरणा स्रोत हैं । उन्होंने स्वामी विवेकानंद को जीवन का एक अभिन्न अंग बताया ।

कुलपति सुरेश ने कहा कि जब भी कभी वह निराश और हताश होते थे, तो विवेकानंद को पढ़कर उन्हें बहुत प्रेरणा मिलती थी। स्वामी विवेकानंद को दूरदर्शी को बताते हुए उन्होंने कहा कि पश्चिम को सनातन से उन्होंने ही अवगत कराया। सुरेश ने कहा कि उनके वाक्यों और विचारों से हम रोज प्रेरणा पाते हैं । न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी विभाग की विभागाध्यक्ष एवं डीन अकादमिक पी. शशिकला ने कहा कि विवेकानन्द के विचारों से बहुत से बच्चों के जीवन में परिवर्तन आया है । लोकार्पण समारोह के अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव अविनाश वाजपेयी विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, शिक्षक,अधिकारी, कर्मचारी, विशेष रूप से उपस्थित थे।