आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: जय मां वैष्णो राम रसोई समिति के संरक्षक स्व.विजेश लूनावत की पुण्यतिथि के मौके पर शुक्रवार को बिट्टन मार्केट भोपाल में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर पूर्व सांसद आलोक संजर, सुनील पांडे, अजय उपाध्याय,सत्य नारायण खटीक ,ओमप्रकाश खटीक समेत समिति के समस्त पदाधिकारियों ने विजेश लूनावत की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस मौके पर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया। जिसमें हड्डी रोग, दन्त रोग,आंखों की जांच, मोतियाबिंद जांच,शुगर की जांच सहित आयुष्मान कार्ड और आधार कार्ड बनवाने के लिए कैंप लगाया गया। जिसमें कई लोगों ने कैंप में आकर विभिन्न प्रकार की जांच कराई।

इस दौरान स्व. लूनावत के परिजनों ने राम रसोई पहुंचकर जरुरतमंद लोगों को भोजन वितरण किया। विजेश लूनावत स्मृति फाउंडेशन लगातार विभिन्न प्रकार के सेवा कार्यों के माध्यम से जरुरतमंदों को मदद पहुंचाती रहती है।

इस मौके पर विशेषज्ञ डॉक्टर अखिलेश जैन, डॉ. ललित श्रीवास्तव, डॉ. गजेन्द्र चावला, डॉ. नेहा, डॉ. आदित्य जैन, डॉ. पलक जैन, डॉ. शैलेश लुणावत, डॉ.राहत, डॉ. सार्थक मौजूद रहे।