सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : अपराधियों के मन में डर जरूरी, रेप मामलों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त
नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में महिलाओं और नाबालिगों के खिलाफ हालिया यौन अपराधों को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को गंभीर चिंता जताई। अदालत ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस और प्रशासन को जमीन पर प्रभावी कदम उठाने होंगे। मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति जे.बी. पारदीवाला की अध्यक्षता वाली पीठ कर रही है।
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस से पूछा कि क्या ऐसे संवेदनशील इलाकों की लगातार निगरानी और घटनाओं पर तत्काल प्रतिक्रिया देने की कोई प्रभावी व्यवस्था मौजूद है। अदालत ने कहा कि अपराध करने की प्रवृत्ति रखने वाले लोगों के मन में कानून का मजबूत डर पैदा होना चाहिए, तभी ऐसे अपराधों पर प्रभावी रोक लगाई जा सकेगी।
अदालत ने यह भी कहा कि दिल्ली में हर महिला को रात 10 बजे भी सड़क पर चलते हुए या मेट्रो और सड़क परिवहन से सफर करते समय सुरक्षित महसूस होना चाहिए। कोर्ट ने सार्वजनिक स्थानों की सुरक्षा, निगरानी और पुलिस की गश्त को प्रभावी बनाने पर जोर दिया।
इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर में हालिया बलात्कार और यौन अपराधों का स्वतः संज्ञान लेते हुए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के निर्देश दिए थे। अदालत ने सार्वजनिक स्थानों पर रोशनी, निगरानी, गश्त और यौन अपराधियों के राष्ट्रीय डेटाबेस के इस्तेमाल सहित कई पहलुओं पर रिपोर्ट मांगी है।
Hashtags: #DelhiState #Bhopal #Desksource #एनस #अपर #एनएन #DeskSource #टवर #आईट #करन