सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क्स / आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ /एजेंसियाँ/ दिल्ली: नई दिल्ली। दिल्ली में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। निर्वाचन अधिकारियों के अनुसार, अब तक जारी 33.14 लाख नोटिसों में से 31.26 लाख से अधिक मामलों का निपटारा किया जा चुका है। यह कुल नोटिसों का लगभग 94.34 प्रतिशत है। इन मामलों को अंतिम मतदाता सूची में शामिल किए जाने की प्रक्रिया के लिए आगे बढ़ाया गया है। दिल्ली की अंतिम मतदाता सूची 4 दिसंबर 2026 को प्रकाशित की जाएगी।
करीब 1.88 लाख मामले अब भी लंबित
दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के मुताबिक, लगभग 1.88 लाख नोटिसों का निपटारा अभी बाकी है। इन सभी मामलों को 30 नवंबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। नोटिस उन मतदाताओं को जारी किए गए थे, जिनके विवरण में विसंगतियां मिली थीं या जिनका नाम वर्ष 2002 की पिछली मतदाता सूची से नहीं जोड़ा जा सका था। कुल 33,14,032 नोटिसों में से 13,79,789 मामले पुराने मतदाता रिकॉर्ड से मिलान नहीं होने से संबंधित थे, जबकि 19,34,243 मामलों में व्यक्तिगत विवरणों में तार्किक विसंगतियां पाई गई थीं।
दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तारीख 30 अक्टूबर निर्वाचन कार्यालय ने मतदाताओं से अपील की है कि वे प्रारूप मतदाता सूची में अपना नाम और विवरण अवश्य जांच लें। दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तारीख 30 अक्टूबर है। जिन पात्र मतदाताओं के नाम सूची में शामिल नहीं हैं, वे फॉर्म-6 भरकर नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। नाम, पता या अन्य विवरण में सुधार के लिए संबंधित फॉर्म जमा किया जा सकता है।
बीएलओ घर-घर जाकर कर रहे संपर्क पात्र मतदाताओं को सूची में शामिल करने के लिए बूथ लेवल अधिकारी (BLO) घर-घर जाकर संपर्क कर रहे हैं। निर्वाचन कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि उचित नोटिस और सुनवाई का अवसर दिए बिना किसी मतदाता का नाम नहीं हटाया जाएगा। सहायता के लिए जिला और विधानसभा स्तर पर हेल्प डेस्क बनाए गए हैं। मतदाता हेल्पलाइन नंबर 1950 पर भी संपर्क कर सकते हैं।
Hashtags: #MumbaiCity #Delhi #दिल्ली #Sir #नोटिस #निपटे #दिसंबर #वोटर #लिस्ट #दिल्लीSIR94नोटिस