सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क्स / आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ /एजेंसियाँ/ दिल्ली: नई दिल्ली। दिल्ली में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल करने के लिए बड़े पैमाने पर विशेष शिविर आयोजित किए गए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के आंकड़ों के अनुसार, राजधानी में 1.49 लाख से अधिक शिविर लगाए गए, लेकिन इनके माध्यम से नए मतदाताओं के पंजीकरण के लिए केवल 27,510 आवेदन प्राप्त हुए। ये शिविर मतदान केंद्रों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों और जरूरतमंद समूहों तक पहुंच बनाने के लिए आयोजित किए गए थे।
कुल 38,849 आवेदन मिले निर्वाचन अधिकारियों के अनुसार, विशेष शिविरों में कुल 38,849 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें 27,510 आवेदन नए मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए फॉर्म-6 के तहत आए। इसके अलावा, मतदाता सूची में नाम, पता या अन्य विवरणों में सुधार के लिए फॉर्म-8 के 10,729 आवेदन मिले, जबकि नाम हटाने या संबंधित आपत्तियों के लिए फॉर्म-7 के 610 आवेदन प्राप्त हुए।
फॉर्म-6 के आवेदनों में 25,255 आवेदन मतदान केंद्रों पर आयोजित शिविरों से आए। कॉलेजों और विश्वविद्यालयों से 1,706 आवेदन मिले। वहीं, बेघर लोगों, ट्रांसजेंडर व्यक्तियों और यौनकर्मियों के लिए आयोजित शिविरों के माध्यम से 549 आवेदन प्राप्त हुए।
मसौदा सूची से 47.57 लाख नाम हटे
दिल्ली में SIR प्रक्रिया शुरू होने के समय लगभग 1.45 करोड़ मतदाता पंजीकृत थे। 31 अगस्त को प्रकाशित मसौदा मतदाता सूची में करीब 97.53 लाख नाम शामिल किए गए, जबकि लगभग 47.57 लाख नाम अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत या दोहरी प्रविष्टि की श्रेणी में रखे गए।
मसौदा सूची प्रकाशित होने के बाद 26 अक्टूबर तक दिल्ली में नए नाम जोड़ने के लिए कुल 2.67 लाख फॉर्म-6 आवेदन प्राप्त हुए थे। निर्वाचन अधिकारियों ने पात्र मतदाताओं से अपील की है कि वे अपना नाम सूची में जांचें और आवश्यक होने पर आवेदन जमा करें। 30 अक्टूबर तक दावे और आपत्तियां
SIR के तहत दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तारीख 30 अक्टूबर निर्धारित है। मतदाता अपने नाम की जांच निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर कर सकते हैं। नाम जोड़ने के लिए फॉर्म-6, विवरण में सुधार या पता बदलने के लिए फॉर्म-8 और संबंधित आपत्तियों के लिए फॉर्म-7 का उपयोग किया जा सकता है।
निर्वाचन कार्यालय ने कहा है कि पात्र मतदाताओं को सूची में शामिल करने के लिए बूथ लेवल अधिकारी घर-घर जाकर भी संपर्क कर रहे हैं। अंतिम मतदाता सूची 4 दिसंबर को प्रकाशित की जानी है।
Hashtags: #MumbaiCity #Delhi #दिल्ली #Sir #510 #मतदाताओं #किया #आवेदन #सीएनएन #दिल्लीSIR27