सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क– इंटीग्रेटेड ट्रेड .. न्यूज़ भोपाल: भारत सरकार द्वारा संचालित भारतीय तकनीकी एवं आर्थिक सहयोग कार्यक्रम (ITEC) द्विपक्षीय सहायता कार्यक्रम है। जिसके अंतर्गत एनआईटीटीटीआर भोपाल द्वारा “इनफार्मेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी इन टीचिंग लर्निंग विषय पर द्विसाप्ताहिक कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है। आईटेक कार्यक्रम में विश्व के छह देशों से तीस प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। जिसके उद्घाटन अवसर पर ट्रिपल आईटी भोपाल के डायरेक्टर प्रो आशुतोष सिंह ने कहा की स्टूडेंट्स को सिर्फ इंडस्ट्री ही नहीं वरन सोसाइटी रेडी भी होना होगा।
टीचिंग लर्निंग के क्षेत्र में आईसीटी का बहुत बड़ा रोल है। निटर भोपाल के निदेशक सी.सी. त्रिपाठी ने कहा की भारत हमेशा से ही वसुधैव कुटुंबकम की भावना से देने में अधिक विश्वास रखता है । अतः इसी के तहत भारत सरकार ने अन्य देशों की कैपेसिटी बिल्डिंग करने व उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में विकसित करने हेतु आईटेक कार्यक्रम शुरुआत की है। उन्होंने आगे कहा की दुनिया भर में किये गए शोधों द्वारा यह ज्ञात हुआ है की विद्यार्थियों को आईसीटी के माध्यम से बेहतर सीखने एवं शिक्षण में सहायता मिलती है। इस कार्यक्रम के समन्वयक आर. के. कपूर हैं। संकाय सदस्यों में संजय अग्रवाल, एम. ऐ. रिज़वी एवं कंप्यूटर विभाग के अन्य संकाय सदस्य प्रशिक्षण प्रदान करेंगे |