सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. प्रतिमा यादव के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत मुख्यमंत्री जन कल्याण योजना में संचालित मेधावी छात्रवृत्ति के प्रति छात्राओं में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से महाविद्यालय परिसर में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से छात्राओं को मेधावी छात्रवृत्ति की पात्रता, निर्धारित नियमों तथा योजना का लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया के संबंध में सरल एवं प्रभावी ढंग से जानकारी दी गई। कार्यक्रम का संचालन एनसीसी अधिकारी डॉ. नेहा चौधरी एवं डॉ. निशी शर्मा के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सेवा संकल्प अभियान की संयोजक डॉ. कीर्ति शर्मा, भारतीय ज्ञान परंपरा की संयोजक डॉ. निशा जैन एवं हिंदी विभाग के प्राध्यापक कृष्ण बिहारी राय उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में 20 छात्राओं ने सक्रिय सहभागिता की तथा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लगभग 150 छात्राएँ लाभान्वित एवं जागरूक हुईं। छात्राओं को शासकीय छात्रवृत्ति योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने एवं पात्रता के अनुसार उनका लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया।

Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #Desksource #एनएन #टवर #आईट #DeskSource #गदर #2026 #करन