सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : पं. खुशीलाल शर्मा शासकीय स्वशासी आयुर्वेद महाविद्यालय एवं संस्थान, भोपाल तथा राष्ट्रीय आयुष मिशन (म.प्र.) के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय संगोष्ठी ‘नाड़ी विश्लेषण–2026’ का आयोजन 6 अक्टूबर 2026 को रजत जयंती ऑडिटोरियम में किया जाएगा। संगोष्ठी का उद्देश्य नाड़ी परीक्षा के शास्त्रीय सिद्धांतों, चिकित्सकीय उपयोगिता एवं वर्तमान समय में इसकी प्रासंगिकता के साथ-साथ आयुर्वेद के क्षेत्र में इसके वैज्ञानिक एवं अनुसंधानात्मक पक्ष पर विशेषज्ञों के बीच विचार-विमर्श करना है। संगोष्ठी में देशभर से प्रसिद्ध एवं प्रतिष्ठित नाड़ी विशेषज्ञ वैद्य तपन कुमार, वैद्य संजय पी. छाजेड, वैद्य सुशांत मिश्रा, डॉ. भाग्यश्री गावंडे, डॉ. नवीन चंद्र जोशी, डॉ. प्रज्ञान त्रिपाठी एवं डॉ. गायत्री आर. मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे। विशेषज्ञ नाड़ी परीक्षा के विभिन्न आयामों पर अपने ज्ञान एवं अनुभव साझा करेंगे तथा प्रतिभागियों को नाड़ी परीक्षण की विधि, महत्त्व एवं उसके व्यावहारिक उपयोग के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।

संगोष्ठी का आयोजन डॉ. उमेश शुक्ला, प्राचार्य, के मार्गदर्शन में किया जाएगा। इसमें आयुर्वेद चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े चिकित्सक, शोधकर्ता, शिक्षक एवं विद्यार्थी सहभागिता करेंगे। आयोजन के माध्यम से नाड़ी परीक्षा की पारंपरिक ज्ञान परंपरा को आधुनिक वैज्ञानिक एवं अनुसंधानात्मक दृष्टिकोण से समझने तथा इसके चिकित्सकीय उपयोग पर संवाद को बढ़ावा देने का प्रयास किया जाएगा


Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #Desksource #2026 #एनएन #टवर #DeskSource #आईट #रजत #उपय