सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (निफ्ट) भोपाल मेंदिनांक हिन्दी पखवाड़े का आयोजन किया गया। हिन्दी पखवाड़े का शुभारंभ अखिल सहाय, निदेशक, डॉ. प्रभात कुमार सहायक प्राध्यापक बैसाखी दलपति सहायक प्राध्यापक, मोहम्मद रिजवान अहमद सहायक प्राध्यापक एवं समता कनिष्ठ अनुवाद अधिकारी द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। दीप प्रज्वलन के बादनिदेशक महोदय ने निफ्ट भोपाल के सभी अधिकारियों , संकाय सदस्यों एवं कर्मचारियों को राजभाषा प्रतिज्ञा दिलाई एवं राजभाषा हिन्दी में कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। उपरोक्त प्रतिज्ञा के बाद कनिष्ठ अनुवाद अधिकारीनेमाननीयगृह मंत्री एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह माननीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह सम्मानित विदेश एवं वस्त्र राज्य मंत्री पबित्रमार्घेरिटा सम्मानित सचिव वस्त्र मंत्रालय एवं नीलम शमी राव भा. प्र. से. का हिन्दी दिवस संदेश सभी को पढ़कर सुनाया । हिंदी भाषा के प्रति रुचि एवं रचनात्मकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इनमें हिंदी निबंध प्रतियोगिता, हिंदी टिप्पण एवं प्रारूपण प्रतियोगिता, हिंदी अनुवाद एवं भाषा ज्ञान प्रतियोगिता, हिंदी टंकण प्रतियोगिता, हिंदी कविता पाठ, हिंदी वाद-विवाद तथा हिंदी श्रुतलेखन प्रतियोगिता शामिल हैं। हिंदी श्रुतलेखन प्रतियोगिता का आयोजन केवल एमटीएस कर्मचारियों के लिए किया जाएगा। विजेता प्रतिभागियों का विवरण निम्नलिखित है : हिन्दी पखवाड़े के दौरान आयोजित हिन्दी कविता पाठ प्रतियोगिता मुख्य आकर्षण का केंद्र रही क्योंकि इसमें निफ्ट भोपाल के अधिकारी ,संकाय सदस्य एवं कर्मचारी के साथ साथ विद्यार्थियों ने भी भाग लिया। हिन्दी पखवाड़े का समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस आयोजन में पुरस्कार की घोषणा की गई। समापन कार्यक्रम में निदेशक और वरिष्ठ सहायक निदेशक महोदय के कर कमलों से सभी विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इस समारोह का आयोजन अखिल सहाय, निदेशक एवं प्रभाष कुमार झा के नेतृत्व में, समता कनिष्ठ अनुवाद अधिकारी निफ्ट भोपाल द्वारा किया गया।हिन्दी पखवाड़े 2026 में निफ्ट भोपाल के सभी अधिकारियों, संकाय सदस्यों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति ने इस आयोजन को सफल बनाया। विजेताओं का प्रतियोगिता -वार विवरण निम्नलिखित है|

हिन्दी पखवाड़ा 2026 समापन समारोह
हिन्दी पखवाड़ा 2026 समापन समारोह

Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #Desksource #पखव #2026 #एनएन #DeskSource #टवर #आईट #दलपत