सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : पश्चिम मध्य रेलवे, भोपाल मंडल में रेल सेवा के प्रति वर्षों तक समर्पित भाव से योगदान देने वाले सितम्बर 2026 में सेवानिवृत्त हुए 01 अधिकारी एवं 23 कर्मचारियों सहित कुल 24 रेलकर्मियों को मंडल कार्यालय में आयोजित गरिमामय समारोह में भावभीनी विदाई दी गई। समारोह की अध्यक्षता मंडल रेल प्रबंधक पंकज त्यागी ने की। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक पंकज त्यागी ने सेवानिवृत्त रेलकर्मियों के दीर्घकालीन सेवाकाल एवं रेल संगठन में उनके योगदान के लिए उन्हें सम्मानित किया तथा उनके सुखद, स्वस्थ एवं समृद्ध सेवानिवृत्त जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं। सितम्बर माह में सेवानिवृत्त हुए 24 रेलकर्मियों में 01 राजपत्रित अधिकारी सहायक मंडल यांत्रिक अभियंता अरुण जोशी तथा 23 कर्मचारी शामिल हैं। इन कर्मचारियों ने मुख्य टिकट परीक्षक, लोको पायलट, तकनीशियन, हेल्पर, मुख्य कार्यालय अधीक्षक सहित विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं प्रदान की हैं।
समारोह के दौरान सेवानिवृत्त हुए सभी 24 रेलकर्मियों को अंतिम निपटान राशि के रूप में कुल ₹11.58 करोड़ का भुगतान एनईएफटी के माध्यम से किया गया। इसके साथ ही सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को आई-पास पोर्टल के माध्यम से पेंशन भुगतान आदेश, मानार्थ पास, परिचय पत्र तथा उदारीकृत चिकित्सा सुविधा कार्ड भी प्रदान किए गए।

सेवानिवृत्ति के बाद मिलने वाली सुविधाओं एवं वित्तीय प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टेट बैंक एवं पंजाब नेशनल बैंक के प्रतिनिधियों द्वारा सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को विभिन्न पेंशन योजनाओं एवं बैंकिंग सुविधाओं के संबंध में भी जानकारी दी गई। समारोह में अपर मंडल रेल प्रबंधक अभिराम खरे, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी विजय सिंह, सहायक कार्मिक अधिकारी (कल्याण) वाई.बी. गुप्ता, यूनियन के प्रतिनिधिगण एवं ऑल इंडिया रिटायर्ड रेलवेमेन्स फेडरेशन के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #Desksource #आरएम #लकर #एनएन #DeskSource #टवर #आईट #समर