सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : एल एन सी टी विश्वविद्यालय में ऑपरेशन हमदर्द' पर विशेष कार्यक्रम
एलएनसीटी यूनिवर्सिटी के सभागार में रेल पुलिस ( जी आर पी)द्वारा संचालित जन-जागरूकता अभियान 'ऑपरेशन हमदर्द' के अंतर्गत एक गरिमामयी और प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को रेल यात्रा के दौरान बरती जाने वाली सुरक्षा सावधानियों से अवगत कराना और पुलिस प्रशासन के मानवीय चेहरों से परिचित कराना था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रेल विशेष पुलिस महानिदेशक राजा बाबू सिंह एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में पुलिस उपमहानिदेशक रेलवे पुलिस पंकज श्रीवास्तव की उपस्थिति में
कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगीत के समवेत गान के साथ हुआ, जिसके तुरंत बाद दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की गई। विश्वविद्यालय परिवार की ओर से परंपरा का निर्वहन करते हुए सभी पधारे अतिथियों का शाल एवं श्रीफल भेंट कर आदरपूर्वक स्वागत किया गया। इसके उपरांत, 'ऑपरेशन हमदर्द' अभियान के उद्देश्यों और उसकी कार्यप्रणाली को दर्शाती एक लघु फिल्म प्रदर्शित की गई, जिसने सभागार में मौजूद सभी दर्शकों को गहराई से प्रभावित किया। समारोह के बौद्धिक सत्र की शुरुआत करते हुए एल एन सी टी विश्वविद्यालय के कुलगुरु ने अपने स्वागत उद्बोधन में कहा कि इस प्रकार के जागरूकता अभियान युवाओं में सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने रेल पुलिस के इस सहयोगात्मक और संवेदनशीलता से परिपूर्ण कदम की मुक्तकंठ से सराहना की।कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण रहे रेल विशेष डीजी राजा बाबू सिंह। अपने ओजस्वी और मार्गदर्शक उद्बोधन में उन्होंने 'ऑपरेशन हमदर्द' की परिकल्पना पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि यह अभियान महज़ एक पुलिसिया कार्रवाई नहीं, बल्कि आमजन और विशेषकर रेल यात्रियों के संकट के समय उनके साथ खड़े होने का एक संवेदनशील प्रयास है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि युवा देश की रीढ़ हैं और वे समाज में सुरक्षा एवं सहयोग की संस्कृति को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभा सकते हैं कार्यक्रम के अंत में डॉ. डी.के. सतपथी ने उपस्थित सभी अतिथियों, वक्ताओं, शिक्षकों और छात्र-छात्राओं के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया
Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #Desksource #ऑपर #हमदर #एनएन #DeskSource #टवर #आईट #एलएनस