सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान भोपाल में हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का विषय "राष्ट्र भाषा का लक्ष्य सम्पर्क भाषा के मार्ग से" था। इस विषय पर व्याख्यान देने के लिए मीनाक्षी दुबे, विषय विशेषज्ञ (हिंदी), राज्य मूल्यांकन प्रकोष्ठ, लोकशिक्षण संचालनालय, भोपाल को आमंत्रित किया गया था। व्याख्यान में महोदया ने बताया कि भाषा हमारे विचारों के साथ हमारी संस्कृति की अभिव्यक्ति भी है। वह भाषा जो विभिन्न भाषाओं को बोलने वाले लोगों के बीच एक संवाद का सेतु बनती है वह संपर्क भाषा कहलाती है।

कोई भाषा राष्ट्र भाषा तब तक नहीं बन सकती जब तक उस भाषा को बोलने वाले लोग उसे इच्छा शक्ति के साथ आत्मसात न कर लें। महोदया ने इस बात को एक बेहद प्रभावशाली उदाहरण देकर समझाया कि तुर्की के राष्ट्रपति जी अपने अधीनस्थ सदस्यों की एक बैठक में यह पूछ रहे थे कि हमारी भाषा को राष्ट्र भाषा बनने में कितना समय लगेगा, इस पर अधीनस्थ सदस्यों ने कहा कि कम से कम 10 वर्ष का समय लगेगा, जिस पर राष्ट्रपति जी ने अपनी इच्छाशक्ति के बल पर यह उत्तर दिया कि तो ये मान लीजिए कि 09 वर्ष और 364 दिन बीत गए हैं अर्थात कल से ही तुर्की को राष्ट्रभाषा के रूप में अपनाया जाएगा। इस प्रकार कार्यशाला का सत्र बेहद जागरूक करने वाला एवं प्रेरणादायक रहा।

निफ्ट भोपाल में हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया गया

संदेश : अपनी भाषा पर गौरव करना और इस भाषा को गर्व से उपयोग करना, न सिर्फ हमारी भाषा को बचाएगा बल्कि हमारी संस्कृति का भी संवर्धन करेगा। कार्यशाला के अंत में वरिष्ठ सहायक निदेशक महोदय प्रभाष कुमार झा ने धन्यवाद ज्ञापन दिया एवं अतिथि वक्ता का आभार व्यक्त किया।

यह कार्यशाला निफ्ट भोपाल के संकाय , अधिकारी एवं कर्मचारी गण की उपस्थिति में सम्पन्न हुई। इस कार्यशाला का आयोजन निदेशक महोदय अखिल सहाय एवं वरिष्ठ सहायक निदेशक महोदय प्रभाष कुमार झा के नेतृत्व में कनिष्ठ अनुवाद अधिकारी समता द्वारा आयोजित किया गया था।


Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #Desksource #एनएन #टवर #आईट #DeskSource #बनत #कहल #सकत