सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भारतीय रेल द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान के अंतर्गत भोपाल रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता एवं जनजागरूकता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। अभियान के तहत रेलवे बोर्ड के प्रधान कार्यकारी निदेशक (सी एवं आईएस) मंदीप सिंह भाटिया, भोपाल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक पंकज त्यागी सहित सभी शाखा अधिकारियों एवं रेलकर्मियों ने भोपाल स्टेशन परिसर में एक घंटे का सामूहिक श्रमदान कर स्वच्छता अभियान में सक्रिय सहभागिता की। सामूहिक श्रमदान के दौरान अधिकारियों एवं रेलकर्मियों ने स्टेशन परिसर के विभिन्न क्षेत्रों में स्वच्छता कार्य करते हुए स्वच्छता के प्रति स्वयं भी स्वच्छ रहें और दूसरों को भी स्वच्छता के लिए प्रेरित करें का संदेश दिया। इस दौरान यात्रियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से पम्पलेट वितरित किए गए तथा पर्यावरण संरक्षण और प्लास्टिक के उपयोग को कम करने के लिए यात्रियों को कपड़े के थैलों का वितरण किया गया।

भोपाल स्टेशन पर स्वच्छता ही सेवा’ अभियान में सामूहिक श्रमदान

अभियान के दौरान यात्रियों से अपील की गई कि वे रेलवे स्टेशन एवं रेल परिसर की स्वच्छता बनाए रखने में सक्रिय सहयोग करें, कचरा निर्धारित डस्टबिन में ही डालें तथा प्लास्टिक के स्थान पर कपड़े के थैलों का अधिक से अधिक उपयोग करें। स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान का उद्देश्य स्वच्छता को केवल अभियान तक सीमित न रखते हुए इसे जनभागीदारी और दैनिक जीवन की आदत बनाना है। भोपाल मंडल द्वारा अभियान के माध्यम से यात्रियों, रेलकर्मियों एवं आमजन को स्वच्छता के प्रति निरंतर जागरूक किया जा रहा है। सामूहिक श्रमदान जैसे आयोजनों के माध्यम से रेलवे परिसरों को स्वच्छ सुंदर एवं पर्यावरण-अनुकूल बनाए रखने के लिए सभी को सहभागी बनने का संदेश दिया जा रहा है। इस सामूहिक स्वच्छता श्रमदान में अपर मंडल रेल प्रबंधक अभिराम खरे, अपर मंडल रेल प्रबंधक योगन्द्र बघेल, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया सहित अन्य शाखा अधिकारीगण शामिल हुए।


Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #Desksource #रमद #एनएन #टवर #DeskSource #आईट #2026 #जनज