सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : सरोजिनी नायडू शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भोपाल में एनएसएस एवं रेड रिबन क्लब के संयुक्त तत्वावधान में ‘सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर रक्तदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत रेड क्रॉस भोपाल द्वारा रक्तदान वाहन महाविद्यालय परिसर में उपलब्ध कराया गया, जिसमें महाविद्यालय की छात्राओं एवं स्टाफ सदस्यों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर अपनी सहभागिता प्रदान की। महाविद्यालय के स्टाफ से डॉ. नीलिमा तिवारी, डॉ. प्रतिमा खरे, डॉ. अमित मनहास, नीरज सहित सुदीप सोनी एवं अन्य सदस्यों ने रक्तदान किया। इस अवसर पर एनएसएस स्वयंसेवक छात्राओं ने रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाने, अधिक से अधिक छात्राओं को प्रेरित करने तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई। रक्तदान महादान विषय पर छात्राओं ने स्लोगन के माध्यम से रक्तदान के महत्व एवं सामाजिक उत्तरदायित्व का संदेश दिया।


महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. प्रतिमा यादव के कुशल मार्गदर्शन में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। उन्होंने रक्तदान को समाज के प्रति महत्वपूर्ण मानवीय एवं सामाजिक दायित्व बताते हुए छात्राओं एवं स्टाफ सदस्यों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रोत्साहित किया तथा कार्यक्रम की सराहना की। कार्यक्रम का आयोजन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अर्चना सोनी एवं डॉ. वर्षा धाकड़ के नेतृत्व में किया गया। डॉ. प्रतिमा यादव कार्यक्रम में समन्वयक की भूमिका में रहीं। सेवा संकल्प अभियान की संयोजक डॉ कीर्ति शर्मा रही, महाविद्यालय से डॉ. कविता सिंह, डॉ. निशा जैन, डॉ. प्रतिमा खरे, डॉ. नीलिमा तिवारी, डॉ. अमित मनहास एवं नीरज सहित अन्य प्राध्यापक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर आयोजित यह कार्यक्रम सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत समाजसेवा एवं जन-जागरूकता की दिशा में महाविद्यालय की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। रक्तदान जीवन बचाने का माध्यम है और समाज के प्रति हमारी सामूहिक जिम्मेदारी भी।
Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #Desksource #एनएन #टवर #आईट #DeskSource #एनएसएस #2026 #अवसर