सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी भौरी में भारतीय विश्वविद्यालय संघ के तत्वाधान में आयोजित साउथ वेस्ट जोन कराटे प्रतियोगिता में 50 किलोग्राम वर्ग में राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय भोपाल के अनुज सिंह को स्वर्ण पदक एवं 55 किलोग्राम वर्ग में प्रशांत गुप्ता ने रजत पदक प्राप्त किया महिला श्रेणी में 55 किलोग्राम वर्ग में हर्षा इंदुलकर ने कांस्य पदक प्राप्त किया |
साउथ वेस्ट जोन मे 112 टीमों ने सहभागिता की थी | आयोजनकर्ता के रूप में एलएनसीटी विश्वविद्यालय शामिल था | कराटे टीम की इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय कुलपति सुनील कुमार, कुलसचिव आर.एस.राजपूत एवं डीन स्टूडेंट वेलफेयर के. टी चर्तुर्वेदी ने अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की।