सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : स्मार्टफोन और रील्स के बढ़ते इस्तेमाल के बीच सिंगापुर सरकार ने लोगों को किताबें और लंबे लेख पढ़ने के लिए प्रोत्साहित करने की अनोखी पहल शुरू की है। नेशनल लाइब्रेरी बोर्ड (NLB) के ReadSG अभियान के तहत लोगों को रोजाना कम से कम 15 मिनट पढ़ने का लक्ष्य दिया गया है। इस योजना में प्रतिभागियों को पढ़ने के बाद अपना समय ऑनलाइन दर्ज करना होगा। 15 मिनट का एक रीडिंग सेशन पूरा करने पर 20 वर्चुअल कॉइन मिलेंगे। एक दिन में केवल एक रीडिंग सेशन दर्ज किया जा सकेगा। इस तरह 50 दिनों तक रोज 15 मिनट पढ़ने पर कुल 1,000 कॉइन मिलेंगे।

1,000 वर्चुअल कॉइन का मूल्य 1 सिंगापुरी डॉलर, यानी भारतीय मुद्रा में करीब 76 रुपये बताया गया है। हालांकि यह सीधे बैंक खाते में मिलने वाली रकम नहीं है, बल्कि कॉइन को तय रिवॉर्ड व्यवस्था के तहत इस्तेमाल या नकद मूल्य वाले पुरस्कार में बदला जा सकता है।

ReadSG अभियान पांच साल के राष्ट्रीय कार्यक्रम का हिस्सा है। इसका उद्देश्य लोगों को छोटे वीडियो और लगातार स्क्रीन इस्तेमाल से कुछ समय दूर रखकर लंबे समय तक पढ़ने की आदत विकसित करने के लिए प्रोत्साहित करना है। NLB के अनुसार, नियमित पढ़ने से ध्यान केंद्रित करने और गहराई से सोचने जैसी क्षमताओं को बढ़ावा देने में मदद मिल सकती है।


Hashtags: #Education #Bhopal #Desksource #एनएन #टवर #आईट #DeskSource #सरक #करन #पहल