सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क– इंटीग्रेटेड ट्रेड .. न्यूज़ भोपाल: रेल सेवा से निवृत्त हो रहे 38 रेल कर्मियों को आज मण्डल कार्यालय में आयोजित एक गरिमामयी कार्यक्रम में अपर मण्डल रेल प्रबंधक श्रीमती रश्मि दिवाकर द्वारा अंतिम निपटारा राशि का एनईएफटी के माध्यम से भुगतान, रेलवे पेंशन पोर्टल आई-पास के द्वारा भुगतान आदेश प्रपत्र एवं कल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत मानार्थ पास, पहचान पत्र तथा उदारीकृत मेडिकल सुविधा कार्ड वितरित किये गए।
इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी विजय सिंह, सहायक कार्मिक अधिकारी (कल्याण) एम. एस. यादव एवं प्रतीक, सहायक मंडल वित्त प्रबंधक भोपाल,
पश्चिम मध्य रेल मजदूर संघ के मंडल अध्यक्ष राजेश पांडेय सहित कार्मिक एवं लेखा विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।