सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : स्कोप पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल द्वारा कक्षा बारहवीं के छात्र छात्राओं का विदाई समारोह-ब्लेसिंग डे आयोजित किया गया l
कार्यक्रम का प्रारंभ स्कूल की प्राचार्य प्रकृति चतुर्वेदी, उप-प्राचार्य रोहित जैन एवं स्कूल के हेड बॉय अभिजीत ठाकुर एवं हेड गर्ल मीशा श्रीवास्तव के द्वारा मां सरस्वती को माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया l
कक्षा 11वीं के छात्र छात्राओं ने अपने शिक्षक- शिक्षिकाओं के मार्गदर्शन से समारोह मे नृत्य गीत एवं ड्रामा की मनोरंजक प्रस्तुति देकर उपस्थित सभी लोगों का मन जीत लिया समारोह के अंत मे अनुराग चौहान को “मिस्टर स्कोप” और रेनी जैन को “मिस स्कोप” का खिताब दिया गया।
कक्षा 12वीं के छात्र- छात्राओं को उनके स्वभाव एवं प्रतिभा के आधार पर कुछ विशेष टाइटल्स भी प्रदान किए गए जिसमें मिस ऑलराउंडर – सुहानी मीणा, मिस डांसिंग स्टार – भूमिका सेन, मिस्टर रिसोर्सफुल – शिवांश पटेल, मिस क्रिएटिव – भूमि सचदेवा, मिस नाइटिंगेल- मंजरी खादीकर, मिस् करेजियस- शिल्पा विश्वकर्मा, मिस पंक्चुअल- सृष्टि सिंह भदौरिया, मिस नो इट ऑल – कोमल वर्मा, मिस्टर ऑप्टिमिस्ट- कुलदीप जांगिड, मिस. बेस्ट एंकर- अरीबा खान, मिस. डिबेटर- महक किर, मिस प्रोएक्टिव- मीशा श्रीवास्तव, मिस्टर डिलिजेंट- कृष्णा पाठक, मिस्टर जनरस- अभिजीत ठाकुर, ओल्ड इस गोल्ड -रविशा सिंह, बेस्ट स्कॉलर – नीलम चौहान आदि सम्मिलित रहे।
इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या प्रकृति चतुर्वेदी तथा उप- प्राचार्य रोहित जैन ने अपने उद्बोधन में छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन किया तथा सभी को आने वाले बोर्ड की परीक्षाओं के लिए कड़ी मेहनत करने का संदेश दिया l साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना की l