सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रस्तावित विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए शुक्रवार को जंतर-मंतर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। नई दिल्ली जिले में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 लागू होने के बीच आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज समेत कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया।
पुलिस के अनुसार, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी गई थी। इसके बावजूद प्रदर्शन में शामिल होने के लिए नेता और कार्यकर्ता वहां पहुंचे। भारद्वाज ने हिरासत में लिए जाने से पहले प्रदर्शन को शांतिपूर्ण और संवैधानिक तरीके से करने की अपील की। उनके साथ आप विधायक संजीव झा समेत कई अन्य कार्यकर्ताओं को भी हिरासत में लिए जाने की जानकारी सामने आई है।
प्रदर्शन को देखते हुए जंतर-मंतर और आसपास के इलाकों में बैरिकेडिंग की गई है। दिल्ली पुलिस ने इलाके को कई सुरक्षा क्षेत्रों में बांटकर वरिष्ठ अधिकारियों की तैनाती की है। यातायात पर भी प्रतिबंध लगाए गए हैं। इसके अलावा दिल्ली मेट्रो ने सुरक्षा कारणों से 11 स्टेशनों पर प्रवेश और निकास अस्थायी रूप से बंद किए हैं, हालांकि कुछ स्टेशनों पर यात्रियों को इंटरचेंज की सुविधा दी गई है।
प्रदर्शन का मुद्दा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग से जुड़ा है। विपक्षी दल मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण सहित चुनावी प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों पर सवाल उठा रहे हैं। वहीं प्रशासन की ओर से कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए धारा 163 और सुरक्षा प्रतिबंध लागू किए गए हैं।
Hashtags: #DelhiState #Bhopal #Desksource #163 #रदर #एनएन #DeskSource #टवर #आईट #आसप