सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क– इंटीग्रेटेड ट्रेड– न्यूज़ भोपाल: राजधानी के होशंगाबाद रोड स्थित संस्कृत संस्थान के स्टूडेंट्स शुक्रवार दोपहर को कॉलेज के सामने संचालित वाइन शॉप हटाने और स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। इससे होशंगाबाद रोड से बागमुगालिया की ओर ट्रेफिक जाम हो गया। स्टूडेंट्स के धरने पर बैठने की सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन के अफसर मौके पर पहुंच गए हैं।
धरना दे रहे स्टूडेंट्स के मुताबिक कॉलेज के सामने वाइन शॉप होने के कारण कई मर्तबा लाेग शराब पीकर संस्थान के सामने गाली-गलौज करते हैं। इस दौरान संस्थान में पढ़ रही छात्राओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
शराब पीकर झगड़ा करते हैं लोग
लोग वाइन शॉप से शराब खरीदते हैं और पीने के बाद कॉलेज के गेट पर ही झगड़ा करते हैं। वाइन शॉप संस्थान से 100 मीटर की दूरी पर ही संचालित है। जो सरकारी नियमों के खिलाफ है। इस कारण संस्थान के सामने संचालित शराब दुकान को बंद कराया जाए।