सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भोजपुर रोड स्थित सेंपलिंग्स एवं स्वामी विवेकानंद इंग्लिश स्कूल में शुक्रवार को एम्बेसडर ग्रुप द्वारा पर्यावरण ड्राइव-दोस्ती का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का महत्व समझाते हुए पौधे दिए गए और पौधों की देखभाल का वादा लिया गया।
स्कूल के शिक्षकों ने कहा कि यह पहल पृथ्वी के संरक्षण के लिए एक साझा प्रतिबद्धता की शुभारंभिक घोषणा है, जिससे बच्चों को पर्यावरण के प्रति सतत संरक्षक और सकारात्मक परिवर्तन के लिए सशक्त बनाया जा सकता है।