सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क– इंटीग्रेटेड ट्रेड .. न्यूज़ भोपाल: स्कूल ऑफ फार्मासयूटिकल साइंसेस आरजीपीवी द्वारा विश्वविद्यालय परिसर में राष्ट्रीय फार्मासिस्ट दिवस मनाया गया | इस अवसर पर एलबीएस हॉस्पिटल भोपाल के सहयोग से स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया | जिसमें हृदय रोग, स्त्री रोग एवं जनरल मेडिसिन विशेषज्ञ द्वारा परिसर में 200 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

साथ ही विवेकानंद जयंती के अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर के एनर्जी पार्क में स्थित स्वामी विवेकानंद की मूर्ति पर माल्यार्पण कार्यक्रम का आयोजन एनर्जी साइंस विभाग द्वारा किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति सुनील कुमार, कुलसचिव आर. एस. राजपूत, डायरेक्टर यूआईटी सुधीर सिंह भदौरिया, फार्मेसी विभाग निदेशक दीप्ती जैन, एनर्जी विभाग निदेशक सविता व्यास, पंकज जैन, सुमन रामटेके सहित विश्वविद्यालय के अधिकारी, प्राध्यापक एवं छात्र -छात्राएं उपस्थित रहे।